फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष से जमे 416 सिपाहियों के बदले गए तैनाती स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के थाना. चौकियों और पुलिस दफ्तरों में एक साल से अधिक समय से तैनात 416 सिपाहियों के तबादले किए गए हैं। तबादले से पहले सिपाहियों से तैनाती के तीन विकल्प मांगे गए थे। इसमें 80 फीसदी लोगों को उनके पहले विकल्प के अनुसार तैनाती दी गई है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने 183 हेड कांस्टेबिल पुरुष, 13 महिला हेड कांस्टेबिल, 203 पुरुष कांस्टेबिल और 17 महिला कांस्टेबिलों को इधर से उधर किया है। इन पुलिस कर्मियों की थानावार सूची मांगी गई थी। हर पुलिसकर्मी की ओर से तैनाती के लिए थाना, चौकियों के नाम दिए गए थे। एसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को नए तैनाती स्थल पर ड्यूटी संभालने को कहा गया है। लंबे समय से तैनात सिपाहियों पर आरोप लगने लगते हैं। इसलिए एक वर्ष से अधिक समय से तैनात पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है।
114 पुलिसकर्मी लाइन भेजे गए
वर्ष 2006 और 2011 बैच के सिपाहियों को थाना और चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन में रिजर्व में रखा गया है। इसमें 105 पुरुष और नौ महिला कांस्टेबिल हैं। गैर जनपद भेजे गए पुलिस कर्मियों की कमी पूरी करने के लिए इन्हें रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें