बांदा। युवक ने शराब के नशे में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा निवासी रामलखन का बेटा शिवचरन (28) का सोमवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।
परिजनों के मुताबिक, उसने सारी रात शराब पी और सुबह पांच बचे घर से निकलकर मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दादा दरबारी लाल ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)