फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। थानेदारों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में टीम के साथ गश्त की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस टीम सभी बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, होटलों समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त की। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जेसीपी भी पुलिस टीम के साथ शहर में गश्त करते रहे। इस दौरान जनता से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। दो पहिया और चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें