फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, तीन सिपाही समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। बाघे नदी किनारे बालू का अवैध खनन कर रहे माफियाओं ने वीडियो बना रहे पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस कर्मियों की बाइकें भी तोड़ डाली। जान बचाकर भागे पुलिस कर्मियों ने थाने में सूचना दी। सभी घायलों को पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे फोर्स ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में पहाड़ी थाने में 38 आरोपियों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज हुई है। पहली रिपोर्ट जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने अवैध खनन व ढुलान की दर्ज कराई है। दू्सरी रिपोर्ट घायल पुलिसकर्मी की ओर से सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद में ज्यादातर कमासिन जिला बांदा के निवासी हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी थानाक्षेत्र में बाघे नदी के एक ओर चित्रकूट व दूसरी ओर बांदा जिले का बार्डर पड़ता है। नजदीक पड़ने वाले ओरा ममसी गांव के पास खनन माफिया बालू का अवैध खनन करते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार को पहाड़ी थाने के तीन सिपाही पंकज, दीपक व नरेंद्र बाइक से पुलिस विवेचना की नोटिस को तामीन कराने के लिए ओरा ममसी गांव गए थे। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे बालू का अवैध खनन होने की सूचना दी। जिस पर सिपाही ग्रामीणों के साथ नदी किनारे घाट पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के मुताबिक वह घटनास्थल पर अवैध खनन का वीडियो बना रहे थे। तभी खनन माफियाओं व आसपास मौजूद लठैतों ने लाठी-डंडों से हमलाकर दिया, सभी को मारा पीटा। उन्हें बचाने में ग्रामीण बुद्धविलास, पप्पू गौतम व अंशुल भी घायल हो गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
सिपाहियों की सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा, एसडीएम राजबहादुर व सीओ एसके सोनकर भी पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। घायल पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों को पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हमलावर नदी किनारे बैलगाड़ी छोड़कर कमासिन बांदा की ओर भाग गये। पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि नदी किनारे खेतों से मिट्टी ढुलान की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे और वीडियो बनाते समय ही आरोपियों ने हमला किया है। तीन सिपाहियों व कुछ ग्रामीणों को चोट आई है जिनका इलाज हो रहा है। कई आरोपी पकड़े गये हैं मुख्य आरोपी बांदा की ओर भागे हैं जिनको दबोचने के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में 38 लोगों के खिलाफ नामजद खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें