फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की दुखभरी कहानी- किताबें खरीदने के लिए गेहूं बेचे थे..दरोगा जी धमकी देकर ले गए

Fri, 10 May 2019 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
एसपी दफ्तर के बाहर पर्स से रुपये निकालता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़िया गांव में बहू की शिकायत पर उसकी सास को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जैनपुर चौकी इंचार्ज ने 20 हजार रुपये मांगे। बुजुर्ग महिला ने पौत्र की किताबें खरीदने के लिए गेहूं बेचे लेकिन रुपये दरोगा ले गया। इसके बाद भी वह 18 हजार के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को बुजुर्ग महिला एसपी की चौखट पर पहुंची और रोकर पूरा दुखड़ा सुनाया। इसकी जानकारी पहुंचे चौकी इंचार्ज ने बुजुर्ग महिला को दो हजार रुपये वापस करने के साथ उसे मनाने की कोशिश की। रुपये वापस करने का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। 

 बुढ़िया गांव की राजू देवी ने एसपी राधेश्याम को बताया कि उसकी बहू श्रीदेवी 11 अक्तूबर 2018 को बेटी नैंसी (8) व बेटा कृष्णा (5) को छोड़कर मायके बनार अलीपुर चली गई थी। वह जेवर व 80 हजार रुपये भी ले गई थी। इसके बाद वह वहीं रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाए

एसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता राजू देवी - फोटो : अमर उजाला
राजू देवी ने बताया कि वह दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है। वहीं बहू श्रीदेवी ने इस बीच बच्चों के अपहरण करने का आरोप लगा शिकायत जैनपुर चौकी में की थी। चौकी इंचार्ज अकबर अली जांच करने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। उन्होंने महिला पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी और मुकदमे से बचने के लिए 20 हजार रुपये मांगे।

बुजुर्ग महिला ने रोते हुए एसपी को बताया कि पौत्री व पौत्र के किताबें खरीदने के लिए पांच हजार रुपये के गेहूं बेचे थे लेकिन चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देकर दो हजार रुपये उससे ले लिए। इसके बाद उसे फोन कर 18 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात कही। महिला एसपी से शिकायत करने पहुंची तो इसकी भनक लगते ही चौकी इंचार्ज भी आ गए लेकिन इस बीच वह शिकायत कर बाहर आ चुकी थी।

दरोगा ने कार्रवाई के डर से बुजुर्ग महिला के दो हजार रुपये लौटा दिए इसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में चौकी इंचार्ज पर्स से रुपये निकाल कर एक युवक को देते दिख रहे हैं वहीं वह युवक तत्काल पीड़िता को रुपये लौटाता दिख रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर कमेंट आने लगे। एक अन्य वीडियो में महिला ने चौकी इंचार्ज पर दो रुपये लेने व 18 हजार की मांग करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें