बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को पुलिस ने भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आसपास के जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाह पर लाेगों की पिटाई कर दी गई। यूपी के हरदोई में बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस सख्त हो गई है। बांदा के अतर्रा से भी बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटने की बात सामने आई है।
यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश सभी जिलों के कप्तान को दे दिए है। शुक्रवार को चार थानों में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पांच लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह में विक्षिप्तों की पिटाई के मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।