यूपी के उन्नाव जिले में शुक्लागंज सदर कोतवाली के मोतीनगर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन रविवार की सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी पहुंचे। लेकिन वहां सदर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस ने जलती चिता बुझवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए जहर देकर मारा गया। महिला के भाई ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव से शिकायत दर्ज करवाई, इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
उन्नाव जिले के दोस्ती नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी उमांगिनी सिंह (23) का विवाह 19 फ रवरी 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ला निवासी भंवर सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह से की थी। विवाह के बाद से दहेज की मांग ससुरालीजन करने लगे। कई बार ससुरालियों को समझाया गया। लेकिन रवैया नहीं बदला।