चुनाव के मद्देनजर अराजकतत्वों और लाइसेंसी व अवैध असलाहाधारियों की धर-पकड़ के लिए शनिवार रात एसएसपी आकाश कुलहरि खुद सड़क पर निकले और बारातों को रोक कर चेकिंग की। बारात में शामिल सभी लोगों की तलाशी ली।
एसएसपी ने कानपुर क्लब और कई गेस्ट हाउसों व धर्मशालाओं में आयोजित शादी समारोह में जाकर चेकिंग कराई। देर रात तक तलाशी अभियान जारी है। एसएसपी फोर्स के साथ रात में सड़क पर निकले। उन्होंने फीलखाना, बिरहाना रोड, कैंट और माल रोड पर कई बारातों को रोक कर चेकिंग कराई।
बारातियों के साथ कार और घोड़े पर सवार दूल्हे की भी तलाशी कराई। एसएसपी ने बताया कि असलहा लेकर चलने पर पाबंदी है। इसी के अनुपालन में चेकिंग कराई गई।