फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चौकी में युवक को पीटने वाला चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर में बाइक सवार युवक को चौकी लाकर पीटने के आरोप में लाइन हाजिर हुए चौकी प्रभारी अमित विक्रम त्रिपाठी को डीसीपी साउथ ने सोमवार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम को सौंप दी है।
विज्ञापन


नारामऊ निवासी अक्षय प्रताप सिंह रविवार को साथी अभिषेक दुबे के संग किसी काम से किदवईनगर आया था। गोशाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज अमित विक्रम ने बाइक रोकने का इशारा किया लेकिन अक्षय ने बाइक दौड़ा दी। गुस्साए पुलिसकर्मियों ने पीछा कर शिवराम पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों को लेकर किदवईनगर चौकी पहुंचे जहां चौकी प्रभारी ने अक्षय की पिटाई कर दी। अक्षय के साथी अभिषेक ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद रविवार को ही उन्हें लाइन हाजिर किया गया। सोमवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने उन्हें निलंबित कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आए दो अन्य पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीसीपी ने बताया कि एसीपी बाबूपुरवा की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन किया गया है। विस्तृत जांच एसीपी नौबस्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें