शहर कोतवाल दिनेश सिंह आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में पुलिस चौकी के पास गाड़ी चेकिंग अभियान के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के पुत्र से पुलिस की झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इलाज कराकर वह घर जा रहा था।
यह घटना शहर कोतवाली के सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास की है। चेकिंग के दौरान जिलाध्यक्ष का नाम बताने के बाद भी सिपाही ने उसे तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया।
सिपाही द्वारा तमाचा मारने पर भाजपाई भड़क उठे। चौकी में जमावड़ा लगा रहा। सिपाही और चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह को हटाने की मांग की। शहर कोतवाल दिनेश सिंह आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे।