कुछ घटनाओं का भी उदाहरण देकर समझाया
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर है। बताया कि डायल 112, महिला संबंधी अपराध के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और और सीएम हेल्पलाइन 181 की विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को यातायात और साइबर संबंधी सावाधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए कुछ घटनाओं का भी उदाहरण देकर समझाया।
वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें
यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और अपने घर-परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करें। एएचटीयू प्रभारी एसआई भगत सिंह ने बाल शोषण संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अपने आसपास किसी बालक से काम कराते हुए देखें तो पुलिस को सूचना देकर उसकी मदद करें।
छात्रों की काउंसिलिंग करते हुए मार्गदर्शन किया
आरक्षी शमशुद्दीन ने साइबर अपराधों से बचाव और सावधानी बरतने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने छात्रों की काउंसिलिंग करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन स्वाती पाठक ने किया। इस दौरान कॉलेज के निदेशक सुधीर सिंह, प्रज्ञेश पांडेय, विनय कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसपी ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब
- बीसीए के छात्र वैभव द्विवेदी ने एसपी से सवाल किया कि आप पहले एमबीबीएस थे अब यह नौकरी। इस पर उन्होंने कहा कि आप की इच्छा अहम है। जिस क्षेत्र में आप जाना चाहते हैं जा सकते हैं। जरूरी नहीं एमबीबीएस वाला एसपी नहीं बन सकता।
- बी फॉर्मा के छात्र पीयूष शुक्ला ने कहा कि इतना काम करने के बाद आप नॉर्मल रहते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में लीडर को बहुत सोच समझ कर काम करना होता है। बिना गलती किए निर्णय लेने होते हैं। ऐसे में अगर तनाव लेंगें तो कोई काम नहीं हो पाएगा।
- बीबीए की छात्रा कशिश ने काम के दबाव के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रख सकते हैं। एसपी ने बताया कि दिनचर्या में सुधार योगा और व्यायाम जरूरी है। कोई भी व्यक्ति हो काम करने वाले अपने शरीर का भी ध्यान रखना जरूरी है।
- बी फार्मा की छात्रा पल्लवी शर्मा ने घर से अकेले बाहर निकलते समय क्या सावधानरियां बरतनी चाहिए। एसपी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर नोट कर अपने मोबाइल में सेव रखें। कहीं भी कभी भी जरूरत हो तत्काल फोन कर पुलिस की मदद लें। पुलिस शोहदों के खिलाफ अभियान भी चला रही है।