फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी पर सोते समय पेचकस से हमला और तार से गला घोंटने वाले लुटेरे को पुलिस ने पहचाना

Sun, 30 Jun 2019 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के बाद घर से निकलता संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के विष्णुपुरी में डॉक्टर अनुराग मित्तल की पत्नी अनीता मित्तल को बंधक बनाकर लूट की घटना में एक और सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इससे स्पष्ट हुआ कि घर का मेनगेट खोलकर लुटेरा शाम करीब छह बजे घर में दाखिल हुआ था। करीब सात घंटे तक घर के अंदर घात लगाए बैठा रहा, फिर आधी रात को उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस तीन और लोगों से पूछताछ कर रही है। 21 जून की रात विष्णुपुरी स्थित एकता पथ सोसाइटी में अनीता मित्तल के घर के अंदर बदमाश ने उनको पीटकर बंधक बना लिया था। उसकेबाद लाखों के जेवरात, नकदी, तिजोरी और कार लूट ले गया था। नवाबगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि वारदात वाले दिन अनीता दोपहर करीब एक बजे अपनी एक मित्र के घर गईं थीं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

लुटेरे ने बदले थे कपड़े सीसी टीवी में हुआ कैद

उन्होंने पूरा घर लॉक कर दिया था लेकिन मेनगेट में लॉक न लगाकर केवल ऊपर से बंद कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि शाम करीब छह बजे लुटेरा मेनगेट को आसानी से खोलते हुए भीतर दाखिल हुआ। इसके करीब 15 मिनट बाद अनीता घर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार रात तीन लोगों को उठाया है। इसमें दो मजदूर और एक घर का पुराना नौकर है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान का कहना है कि जांच जारी है, फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। विष्णुपुरी लूटकांड को अंजाम देने वाले लुटेरे का एक और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने शनिवार को जारी किया है। फुटेज में बदमाश हल्की हरे रंग की शर्ट, काले रंग की पैंट, पैरों में चप्पल और पीठ पर बैग टांगे कैद हुआ है। फुटेज में उसका चेहरा बिल्कुल स्पष्ट है।

पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि वारदात के बाद रात का जो सीसीटीवी फुटेज मिला था उसमें बदमाश सफेद रंग की शर्ट, काले रंग की पैंट और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। जबकि दिन में दूसरे कपड़े पहने था। ऐसे में एक बात तो साफ हो गई है कि बदमाश ने दिन में रेकी के वक्त दूसरे कपड़े पहने थे। रात में चेहरे को छिपाने और हुलिया बदलने के लिए उसने टोपी लगाई थी। वारदात वाले दिन दोपहर में उसने एकता पथ सोसाइटी के कई चक्कर लगाए थे। उसके बाद रात में वारदात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें