फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसडीएम का ड्राइवर ही निकला चोर, खुलासे के साथ 'एक सवाल'... आखिर ये बात क्यों छिपाते रहे

Sat, 02 Feb 2019 09:35 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी, पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में रहने वाले अतिरिक्त एसडीएम के आवास से 47.50 लाख रुपये की हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस घटना को उनकी गाड़ी के प्राइवेट चालक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर 47.30 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।  
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल का पांचालघाट पर नारायण आश्रम है। इसमें अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे करीब छह माह से रह रहे हैं। 29 जनवरी की रात अतिरिक्त एसडीएम के कमरे के ताले की चाबी मिलाकर करीब 47.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे।

अतिरिक्त एसडीएम ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच की। 47.50 लाख रुपये चोरी होने से अतिरिक्त एसडीएम तहरीर देने से हिचकिचाते रहे। एक फरवरी को अतिरिक्त एसडीएम ने गुपचुप तरीके से शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चुपचाप रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वह करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी होने की बात कहते थे

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने चोरी का खुलासा किए जाने के लिए शहर कोतवाल और स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को लगाया। पुलिस ने अतिरिक्त एसडीएम की गाड़ी के प्राइवेट चालक आशीष अग्निहोत्री पुत्र दिनेश चंद्र निवासी बाधऊ थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस व चार-पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने 47.30 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने अन्य लोगों को छोड़ दिया। 

शनिवार शाम को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि अतिरिक्त एसडीएम की गाड़ी के प्राइवेट चालक आशीष अग्निहोत्री ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि अतिरिक्त एसडीएम ने उससे कुछ रुपये लिए थे, जो वह वापस नहीं कर रहे थे। घर में अधिक रुपये देखकर उसके मन में लालच आ गया। इससे उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

एसपी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त एसडीएम के आवास से हुए 47.50 लाख रुपये चोरी होने और उसमें 47.30 लाख रुपये बरामद होने की जानकारी डीजीपी कार्यालय और आयकर विभाग को भी भेज दी गई है। 
विज्ञापन

वह करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी होने की बात कहते थे

अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे के कमरे से 47.50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। यह रकम कहां से आई, इसको लेकर एसडीएम चोरी गई रकम को छिपाते रहे। वह करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी होने की बात कहते थे। ताकि आयकर विभाग के शिकंजे से वह बच सकें। सूत्रों की माने तो अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे शहर में कुछ जगह खरीदना चाहते थे। इसके लिए वह रुपये लेकर आए थे और नारायण आश्रम में जिस कमरे में रहते थे, उसमें रखे थे। इसकी जानकारी चालक को हो गई थी।  

हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन के बाधऊ निवासी आशीष अग्निहोत्री पुत्र दिनेश चंद्र करीब चार साल से अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे की गाड़ी चला रहा है। जब से अतिरिक्त एसडीएम जिले में आए हैं, तब से वह ही उनकी गाड़ी चलाता था और उनका घरेलू काम भी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें