फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का पहनकर जुटा रहा खुफिया जानकारियां, पब्लिक ने धर दबोचा और किया पुलिस के हवाले

Wed, 26 Dec 2018 03:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। यहां गांधी नगर में मंगलवार सुबह बुर्का पहनकर घूम रहे युवक की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए भीड़ ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
पुलिस युवक को पकड़ कोतवाली ले आई। जहां उसके कपड़े उतरवाए गए। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। कुछ देर बाद युवक को मानसिक बीमार घोषित कर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
मंगलवार भोर पहर कुछ लोगों ने एक संदिग्ध युवक के देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर सदर चौकी प्रभारी शालिनी सहाय मौके पर पहुंची और बुर्का पहनकर घूम रहे युवक को पकड़ लिया।

4 of 5
डेमो पिक
युवक से कोतवाली में उन्होंने पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने खुद को इंद्रा नगर का रहने वाला बताया। पुलिस ने इंद्रा नगर के कुछ लोगों से युवक के विषय में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पूछताछ के बाद जब मामला सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी की जानकारी में आया तो उन्होंने उसे मानसिक बताकर छोड़ दिया। सदर चौकी प्रभारी शालिनी सहाय ने बताया कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं। युवक द्वारा खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की बात भी सामने आ रही है। उस पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें