फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: क्षतिग्रस्त पुलिया पर पुलिस कर्मियों को पीटा, डीसीएम निकालने से रोकने पर हुआ विवाद, आरोपियों की तलाश

Fri, 01 Nov 2024 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया पर डीसीएम निकालने से रोकने पर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को पीट दिया। घटना में सिपाही घायल हो गया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी क्षतिग्रस्त पुलिया से डीसीएम निकालने से मना करने पर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी से मारपीट कर दी। इससे सिपाही घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अयाना थाना में तैनात हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ने तहरीर दी।

विज्ञापन

बताया कि गुरुवार शाम को वह कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जुहीखा भीखेपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर प्रतिबंध के बाद भी एक डीसीएम निकल रही थी।  रोकने पर पास में अनाज का फड़ लगाए जैनपुर कोतवाली अजीतमल निवासी फूलसिंह व संतोष जबरन डीसीएम निकलवाने लगे।
उच्चाधिकारियों द्वारा लगाई गई रोक की जानकारी दी तो दोनों लोग कुल्हाड़ी व बल्ली लेकर मारपीट करने लगे। इससे वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घायल सिपाही को डॉक्टरी के लिए सीएचसी अयाना भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें