फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहब’ के दामाद को नहीं दिलाये ब्रांडेड जूते, उसके बाद सिपाही के साथ हुआ ये सब

Wed, 11 Oct 2017 09:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिपाही ने डीजीपी को भी भेजी शिकायत
विज्ञापन
दामाद को ब्रांडेड शूज न दिला पाने पर एक पुलिस अफसर अपने ही सिपाही पर खीझ उठा। उसे जमकर बातें सुनाईं और कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली। सिपाही ने डरते हुए इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों व डीजीपी से की है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला पुलिस लाइन के एक पुलिस अधिकारी के आवास से शुरू हुआ। पीड़ित सिपाही एक मामले में अर्जी लेकर दो दिन पहले अपने अधिकारी के पास पहुंचा। वहां पुलिस अधिकारी के दामाद परिवार के साथ आए थे। हालचाल जानने के बाद दामाद ने सिपाही का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद ही सिपाही के नंबर पर कॉल पहुंची।   दामाद ने सिपाही से काम हो जाने की बात पूछी, इसके बाद अपने लिए एक जूते की मांग रख दी। सिपाही ने पहले सम्मान में एक हजार कीमत का जूता दिलाने को तैयार हो गया। पर, कुछ ही देर बाद सिपाही से एक बड़े ब्रांड के जूते की पेशकश की गई। ख्वाहिश पूरी न होने पर दामाद ने सिपाही के नंबर पर दोबारा फोन किया। सिपाही ने उनका फोन ही उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
  यह खबर पुलिस अफसर तक पहुंची तो दामाद और अपनी तौहीनी मान वह सिपाही पर भड़क उठे। सिपाही का आरोप है कि उसे कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली। जिसकी शिकायत उसने डीजीपी से भी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें