फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त पर गए सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। सड़क पर शराब पीने से टोकने पर चार युवकों ने सादे कपड़ों में गश्त पर निकले सिपाहियों को पीट दिया। सूचना पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाहियों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

राजपुर थाने में तैनात सिपाही अर्जुन चौधरी साथी हिमांशु के साथ सादे कपड़ों में रविवार शाम कस्बे के दमनपुर रोड पर गश्त करने निकले थे। इसी दौरान रजबहा के पास चार लोग बीच सड़क पर शराब पीते दिखे। सिपाहियों ने टोका तो युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। सिपाहियों ने थाने में तैनाती होने की बात कही तो युवक भड़क गए।
चारों युवकों ने सिपाहियों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक सिपाही ने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस फोर्स पहुंचा और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने खुद को अनवां गांव का निवासी बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सिपाहियों का उपचार राजपुर पीएचसी में कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें