यूपी के फर्रुखाबाद में एक रेलवे स्टेशन की जीअारपी चाैकी में सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिपाही के परिजनों को खबर भिजवाई गई है, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि आखिर सिपाही की जान कैसे गई हैl
फतेहगढ़ जीआरपी चौकी पर आगरा के कानराऊ गांव निवासी पूरन सिंह कठेरिया सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार रात सिपाही ने स्टेशन पर ड्यूटी की अाैर गुरुवार सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म कर वह चौकी परिसर में ही बनी बैरिक में सोने के लिए चले गए।
सुबह 9 बजे जब साथी सिपाहियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे, इस पर सिपाहियों ने चौकी इंचार्ज को जानकारी दी। सिपाही को पुलिसकर्मी इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश ने बताया कि सिपाही की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा, फिलहाल सिपाही के परिजनों को खबर दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।