कानपुर कमिश्नरेट ने कोविड महामारी के दौरान पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए कोविड अस्पतालों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें सभी अस्पतालों निर्देश दिया गया है कि वह बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता अपडेट करते रहेंगे।
जिसकी देखरेख एसीपी कल्याणपुर कर रहे हैं। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि ज्यादा दिक्कत इस बात की है कि यह जानकारी ठीक से नहीं मिल पाती है कि आखिर किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं और दवाएं कितनी हैं।