यूपी के कानपुर देहात में एक्सिडेंट की सूचना पर देरी से पहुंची पुलिस पर पब्लिक का गुस्सा फूटा। यहां के रसूलाबाद थाने की चौकी असालतगंज के इंचार्ज संतोष सोनकर को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा पीटा। सिपाहियों ने बल प्रयोग कर पब्लिक को शांत कराया।
रविवार तड़के रसूलाबाद-विसधन रोड पर बायपुरवा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना को देख गांववालों की भीड़ लग गई। मौके पर देर से पहुंचे दरोगा संतोष सोनकर पर पब्लिक भड़क गई। इसके बाद ग्रामीमों ने उनसे हाथा-पाई कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।