फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर आरोप- रस्सी से बांधकर बाजार में घुमाया, ये गलत व्यवहार भी किया

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली के दरोगा के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है। इसमें पीड़ित ने दरोगा पर रस्सी से बांधकर बाजार में अपराधियों की तरह घुमाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना स्ट्रीट निवासी दिनेश चंद्र चौरसिया ने शहर कोतवाली में तैनात दरोगा तेज बहादुर सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज कराया। इसमें कहा कि पांच दिसंबर 2018 को वह मारपीट की शिकायत करने कोतवाली गया था। दरोगा ने उसको कोतवाली में बैठा लिया। उसका सभी सामान भी जमा करा लिया और रात दस बजे तक कोतवाली में बैठाए रखा। जब बैठाने का कारण पूछा तो गालीगलौज कर मारपीट की। दरोगा ने जान से मारने की धमकी भी दी। डायबिटीज का मरीज होने के कारण दवा के लिए पानी मांगा तो किसी ने नहीं दिया।

दरोगा ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। शाम के समय दरोगा ने उसको रस्सी से बांधकर पूरी सब्जीमंडी में अपराधियों की तरह घुमाया। इससे उसकी मान हानि हुई। रात दस बजे छूटने के बाद वह घर गया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी, पवन मिश्रा की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम ने दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें