कोरोना वायरस से संक्रमित व संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट पहनना अनिवार्य है। पीपीई किट बाजार में महंगे दामों में मिल रही थी। इस पर एसपी ने पुलिस लाइन में ही किट बनवाई है। महिला कर्मियों ने सिलाई करके किट तैयार कर दी।
जिले में चार सौ किट तैयार हो चुकी है। 17 रिस्पांस टीमों को किट उपलब्ध करा दी गई है। बाकी किट स्टाक में रखी गई हैं। मांग के अनुसार संबंधित टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार में मौजूद पीपीई किट की कीमत दो से ढाई हजार रुपये तक है। ऐसे में पुलिस को यह किट खरीदना मंहगा पड़ रहा था।
एसपी अनुराग वत्स ने कपड़ा व आवश्यक सामग्री मंगवा कर पुलिस लाइन में किट तैयार कराई। सिलाई के लिए महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया। उनके सहयोग के लिए पुरुष पुलिस कर्मी भी लगाए गए थे। सात पुलिस कर्मियों ने मिलकर एक सप्ताह के अंदर चार सौ किट बनाकर तैयार कर दी।