फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में दिखा पुलिस का एक और रूप, तैयार की चार सौ पीपीई किट, सभी रिस्पांस टीमों को मिलेगी

Wed, 15 Apr 2020 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
पीपीई किट तैयार करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित व संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट पहनना अनिवार्य है। पीपीई किट बाजार में महंगे दामों में मिल रही थी। इस पर एसपी ने पुलिस लाइन में ही किट बनवाई है। महिला कर्मियों ने सिलाई करके किट तैयार कर दी।
विज्ञापन


जिले में चार सौ किट तैयार हो चुकी है। 17 रिस्पांस टीमों को किट उपलब्ध करा दी गई है। बाकी किट स्टाक में रखी गई हैं। मांग के अनुसार संबंधित टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार में मौजूद पीपीई किट की कीमत दो से ढाई हजार रुपये तक है। ऐसे में पुलिस को यह किट खरीदना मंहगा पड़ रहा था।

एसपी अनुराग वत्स ने कपड़ा व आवश्यक सामग्री मंगवा कर पुलिस लाइन में किट तैयार कराई। सिलाई के लिए महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया। उनके सहयोग के लिए पुरुष पुलिस कर्मी भी लगाए गए थे। सात पुलिस कर्मियों ने मिलकर एक सप्ताह के अंदर चार सौ किट बनाकर तैयार कर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
जिले में संक्रमित व संदिग्धों को पकड़ने के लिए महिला थाना को छोड़कर सभी 15 थानों में एक-एक रिस्पांस टीम गठित है। एक टीम में पांच सदस्य हैं। जिले स्तर पर दो रिस्पांस टीम हैं। सभी टीमों को यह किट उपलब्ध करा दी गई है। आरआई चंदभूषण पांडेय ने बताया कि तैयार की गई पीपीई किट एंटीडस्ट व एयर प्रूफ है।

इसे पहनने के बाद वायरस सीधे प्रवेश नहीं कर सकेगा। पीपीई किट में सिर से लेकर पैर तक शरीर ढक जाएगा। इसमें बॉडी गाउन, फेस मास्क, ग्लब्स, और जूता कवर तक शामिल है। इस किट का प्रयोग एक बार ही किया जा सकेगा। उपयोग के बाद इसे सुरक्षित ढंग से नष्ट किया जाएगा।

पुलिस कर्मियों को पहना कर मॉकड्रिल भी कराई जा चुकी है। किट को तैयार करने की लागत ढाई सौ रुपये के आसपास है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में चार सौ किट तैयार हो चुकी हैं। रिस्पांस टीम बिना किट पहने किसी संदिग्ध को नहीं पकड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें