हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोथावां माल मार्ग पर कल्याणमल के निकट शुक्रवार को एक बाग में प्रतिबंधित मांस तस्करी के लिए रखे जाने की सूचना पर बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने पुलिस टीम के साथ छापा डाला।
पुलिस के पहुंचते ही वहां पर दूसरी ओर फायरिंग शुरु हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली से मुजीब और हसीब निवासी गोपामऊ गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों को मौके से पकड़ लिया गया जबकि इनका एक साथी रईस फरार होने में सफल रहा। मौके से पुलिस ने लगभग 14 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इलाके की काम्बिंग अभी की जा रही है।