फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कंटेनर में पुलिस को मिले 36 गोवंशीय पशु, चालक-क्लीनर फरार

Thu, 16 May 2019 07:01 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बंद कंटेनर से 36 गोवंशीय पशु बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह एक बंद कंटेनर से 36 गोवंशीय पशु बरामद किए। उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहे कंटेनर का चालक व परिचालक पीआरवी को देख भाग निकले थे। पुलिस ने पशुओं को नगर पालिका की गोशाला भेजा है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह एक कंटेनर उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहा था। कंटेनर के पीछे चल रही पीआरवी को देख चालक ने हरदोई उन्नाव मार्ग पर मुख्य बस अड्डे के पास कंटेनर रोक दिया और मौका देख भाग निकले। पीआरवी में बैठे सिपाहियों को जब शक हुआ तो उन्होंने कंटेनर खुलवाया। कंटेनर के अंदर उन्हें भूसे की तरह गोवंशीय भरे मिले।

पीआरवी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना इंस्पेक्टर द्वितीय सुरेश कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंटेनर को चौकी में खड़ा कराया और जानवरों को नीचे उतरवाया। पुलिस को कंटेनर से 4 गाय व 32 सांड मिले। पुलिस ने सभी को उन्नाव नगर पालिका की गोशाला भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि अज्ञात चालक व परिचाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें