फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएए के विरोध में चल रहे धरने को खत्म कराने पहुंची पुलिस, सड़क पर उतरीं हजारों महिलाएं, तनाव

Mon, 10 Feb 2020 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में सीएए के विरोध में चल रहे धरने को समाप्त कराने में फैला तनाव, तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में सीएए के खिलाफ महीने भर से चल रहे धरने को कानपुर डीएम और डीआईजी ने शनिवार रात को खत्म करवा दिया था लेकिन रविवार देर रात से मुस्लिम महिलाओं ने फिर वहां एकत्र होना शुरु कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में सीएए के विरोध में सड़क पर उतरी हजारों महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस वहां पहुंची तो अचानक हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं और पुरूषों ने सड़क पर उतर कर इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस फोर्स और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत करने जाते डीएमडॉ. बृम्हदेव राम तिवारी एवं डीआईजी अनंत देव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह फिर से शुरु हुए धरने को खत्म कराने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक हो गई। हालांकि पुलिस ने पार्क को खाली करा दिया। प्रशासन ने दावा किया है कि दो दिन पहले धरना खत्म करा दिया गया था। बाहरी लोगों ने फिर से धरना शुरू कराया है। 

 

4 of 5
महिलाओं ने सीएए के विरोध में जमकर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शुक्रवार को डीआईजी अनंत देव ने दो टूक कहा कि 80 लोगों को नोटिस, 200 लोगों को पाबंद करने के बाद भी धरना खत्म न हुआ तो पुलिस देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध में धरने का चेहरा बने और उपद्रवियों को पनाह देने के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। डीआईजी ने कहा कि मोहम्मद अली पार्क और फूल पार्क में धरने को बाहर से लोग आकर समर्थन करके उकसा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें