फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी को मारने की कोशिश करने वालों के करीब पहुंची पुलिस, चौबेपुर-हरदोई मिल रही लोकेशन

Thu, 04 Jul 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के बाद घर से निकलता संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के विष्णुपुरी में डॉक्टर अनुराग मित्तल की पत्नी अनीता मित्तल से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को चिह्नित किया है। उसकी तलाश में पुलिस व स्वाट टीम ने चौबेपुर मे डेरा डाला है। संदिग्ध की लोकेशन चौबेपुर और हरदोई के बीच मिल रही है।
विज्ञापन


पुलिस उसके करीबियों तक पहुंचकर उनसे पूछताछ कर रही है। 21 जून की रात घर में घुसे बदमाश ने अनीता मित्तल को बंधक  बनाकर लूटपाट कर फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक संदिग्ध का नंबर निकालकर उसको उठाने के लिए चौबेपुर गई थी।

लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग निकला। सूत्रों के मुताबिक उसकी लोकेशन हरदोई हाईवे पर मिल रही है। स्वाट टीम उसके पीछे लगी हुई है। वहीं उसके कई करीबियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर एक टीम बांगरमऊ उन्नाव गई है।
विज्ञापन


जहां पर अनीता की कार बरामद हुई थी। पुलिस ने सुल्तानपुर गांव वालों से भी जानकारी ली है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि  आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें