फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शिक्षिका की मौत में उलझी पुलिस...जांच जारी, घर में मिला था जला शव, पड़ोसियों को बताया था जिम्मेदार

Thu, 11 Jan 2024 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रायपुरवा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग शिक्षिका की जलकर मौत हो गई थी। घर में ही उनका शव पड़ा मिला था। उन्होंने गेट पर लिखा था कि मेरी मौत हुई, तो पड़ोसी जिम्मेदार होंगे। मामले में पुलिस उलझ गई है।
विज्ञापन
शिक्षिका की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घर में जलकर हुई 62 वर्षीय शिक्षिका मंजू वर्मा की मौत रहस्य बनकर रह गई है। पुलिस रिश्तों के बीच में कातिल की तलाश में जुटी है। एसीपी अनवरगंज आईपी सिंह ने इस मामले में बुधवार को एक बार फिर मृतका के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

एसीपी का कहना है कि इस घटना के खुलासे के लिए सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मंगलवार को छब्बा लाल का हात रायपुरवा निवासी मंजू वर्मा का जला शव उनके कमरे में मिला था। एसीपी अनवरगंज आईपी सिंह ने बताया कि घर में जांच पड़ताल के दौरान कुछ भी ऐसा बरामद नहीं हुआ है।
जिससे हत्या किए जाने को लेकर पुख्ता सबूत मिल सकें। वहीं पुलिस जांच में यह पता चला है कि मंजू वर्मा के पति राजेन्द्र ने उनसे दूसरी शादी की थी। राजेन्द्र के भाई ने भी पुलिस से संपर्क किया है। वह भी एक दो दिन में आ जाएंगे। एसीपी के मुताबिक उनसे भी इस घटना को लेकर सभी तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

95 प्रतिशत जली थी मंजू अंग फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे
इस घटना में शिक्षिका 95 प्रतिशत तक जल गई। उसके शरीर के पिछले भाग में पीठ से लेकर पैस तक कुछ हिस्सा साबित रह गया था। उसे फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे यह अंदाजा लग सके कि वह आग में जली कैसे थी कहीं कोई केमिकल का प्रयोग तो नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें