फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राहुल गांधी की कार यात्रा पर पुलिस ने भी नहीं रखी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हत्यारोपी की कार से सफर कराने के मामले में पुलिस, एलआईयू और खुफिया की चूक सामने आई है। उनकी चकेरी एयरपोर्ट से फतेहपुर और फतेहपुर से वापस एयरपोर्ट तक की यात्रा में नजर नहीं रखी गई। अब जबकि मामला सामने आ गया तो पुलिस अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद उछाल रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आए थे। वह चकेरी एयरपोर्ट से यूपी 78 एचवी 8333 नंबर वाली कार में सवार होकर फतेहपुर गए और लगभग दो घंटे रुकने के बाद वापस एयरपोर्ट आए। राहुल गांधी के कार में बैठकर जाने के कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो गए। इसमें बताया गया कि राहुल गांधी जिस कार में बैठे हुए हैं वह बसपा नेता पिंटू सेंगर के हत्यारोपी वीरेंद्र पाल के नाम से आरटीओ में पंजीकृत है। पिता का नाम शिव प्रसाद पाल और पता आदर्श नगर जेके कॉलोनी तिवारीपुर दिया हुआ है। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी बचाव में आ गए। इस मामले में पुलिस के अधिकारी भी बचने का प्रयास कर रहे हैं। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि कार मुहैया कराने की जिम्मेदारी उनकी सिक्योरिटी और पार्टी पदाधिकारियों की होती है। पुलिस सिर्फ कार के अंदर की सुरक्षा जांच करती है। चालक के संबंध में भी छानबीन होती है। इस मामले में गलती पार्टी के पदाधिकारियों की है। एलआईयू के पदाधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी के आने और जाने की पूरी रिपोर्ट बनी है। उनके आने से पहले कारों और काफिले की जांच हुई है। अब कार के संबंध में जानकारी करने की जिम्मेदारी पार्टी की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें