फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: सिपाही को फेसबुक पर मिल रही धमकियां, बोला डाली जा रही है अश्लील फोटो

Mon, 08 Jun 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन की कोरोना सेल में तैनात सिपाही रिंकू सिंह ने सोमवार को कोतवाली फतेहगढ़ में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि एक नंबर से उसको ब्लैकमेल किया जा रहा है। मेरे व्हॉट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति अश्लील फोटो डाल रहा है। 
विज्ञापन


इस नंबर को ब्लॉक कर दिया। अब वही व्यक्ति फेसबुक पर मैसेज भेज कर धमकियां दे रहा है। वह उसके परिवार व मिलने वाले लोगों को भी जानता है। सिपाही ने आशंका जताई कि उसके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

कोतवाल जसवंत सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। परिजन जबरन रहे शादी, अभी हूं नाबालिग फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोवताली क्षेत्र के गांव चूड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोरी सोमवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के सामने पेश हुई।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी कर रहे हैं। वह अभी नाबालिग है। किशोरी ने बताया कि विरोध करने पर माता-पिता ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया है। वह दो दिन से दर दर भटक रही है। एसपी ने महिला एसओ विनीता सारथी को किशोरी को उसके घर पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें