फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर संदिग्ध हालात में सिपाही का शव मिला, सोमवार को सिपाही ने पांच दिन का लिया था अवकाश

Tue, 04 Jun 2019 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के अवकाश लेने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार देर रात श्मशान घाट के पास सिपाही का संदिग्ध हालात में शव मिला। मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जांच कर सिपाही के परिजनों को सूचना भिजवाई। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के जिठवारा थानाक्षेत्र के सरायआना गांव निवासी सिपाही धीरेंद्र बहादुर सिंह (45) करीब एक वर्ष से मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में तैनात था। जो लाइन की बैरक में रहता था। प्रतिसार निरीक्षक मुकेश बाबू राना ने बताया सोमवार दोपहर सिपाही अवकाश के लिए उनके पास आया था।

जिस पर उन्होंने पांच दिन के अवकाश की अनुमति दे दी थी। बताया घर जाने के लिए अवकाश लिया था। मंगलवार रात करीब आठ बजे कोतवाली की कोबरा टीम के सिपाही सुकुंदर सिंह व विपिन रोजाना की तरह यमुना तटबंध में गश्त करते हुए श्मशान घाट पहुंचे।
विज्ञापन


जहां टार्च लगाकर देखा कि श्मशान घाट के पास बने प्रतीक्षालय के फर्श पर लोवर व टीशर्ट पहने एक युवक लेटा था। कोबरा टीम ने लेटे युवक को हिलाया जिस पर वह अकड़ा जैसा लगा। इस पर सिपाहियों ने इसकी सूचना कोतवाल केपी सिंह को दी।

इसके बाद उन्होंने सीओ अनुराग सिंह, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक मुकेश बाबू राना व एसपी हेमराज मीना को सूचना दी। प्रतिसार निरीक्षक शव की शिनाख्त सिपाही धीरेंद्र बहादुर सिंह के रूप में की। एसपी ने कोतवाल को निर्देशित कर मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना देने को कहा।

साथ ही निर्देश दिए कि शव को तब तक कोई नहीं छुएगा जब तक कि उसके परिजन न आ जाए। कोतवाल ने बताया परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह देर रात मुख्यालय पहुंच जाएंगे। शव के पास कोतवाली के एक एसआई व दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें