इटावा स्टेशन पर नंदनकानन एक्सप्रेस के जनरल कोच में बिहार के सिपाही अजय यादव से घटना को लेकर जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में दिल्ली की ओर जा रही सुपरफास्ट नंदनकानन एक्सप्रेस (12815) के जनरल कोच में सीट पर बैठने के लिए फौजी और बिहार पुलिस के दो सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। ट्रेन को इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामले को रफा दफा कर दिया गया। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
दिल्ली की ओर जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस के जनरल कोच में सेना भवन नई दिल्ली में तैनात करीब 17 फौजी छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी जनरल कोच में बिहार पुलिस के अजय यादव अपने एक अन्य साथी के साथ यात्रा कर रहे थे। कानपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई तो सीट पर बैठने को लेकर जवानों और बिहार पुलिस के सिपाहियों के बीच कहासुनी हो गई।