कानपुर। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से पुलिस ने घुसपैठियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने जिले में एक दर्जन स्थान चिह्नित किए हैं जहां पर संदिग्ध घुसपैठियों के होने की संभावना है। 100 से ज्यादा संदिग्ध भी चिह्नित किए गए हैं। उनके सत्यापन के लिए टीमें लगी हैं। गुरुवार को एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने कल्याणपुर पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में बीएसएनएल ऑफिस के बगल में स्थित मैदान पहुंचे जहां पर टेंट लगाकर रह रहे परिवारों की जांच पड़ताल की। मौके पर ज्यादातर परिवारों की महिलाएं मिली जिनसे आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मांगे गए। ज्यादातर लोग उन्नाव के सफीपुर के आसपास स्थित गांवों के बताए जा रहे है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि संदिग्ध घुसपैठियों की जांच कराई जा रही है। (ब्यूरो)