शिवली। मंगलवार को शिवली कोतवाली पुलिस ने केसरी निवादा भेवान नहर पुल के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शिवली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में गांजा बिक्री के लिए लाया जा रहा है। इस पर पुलिस एवं सर्विलांस व स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए केसरी निवादा भेवान नहर पुल के पास से एक संदिग्ध को बोरी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने अपना नाम संदीप पांडेय निवासी मीरपुर भोगनीपुर बताया। उसके पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ।