कन्नौज कोतवाली पुलिस ने 3.81 लाख रुपये के प्रतिबंधित नोट पकड़े हैं। राजस्थान के सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे आईबी, इंटेलीजेंस ब्यूरो की स्पेशल ब्रांच और एलआईयू ने पूछताछ शुरू की है। एएसपी ने भी मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की है।
अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए लोग प्रतिबंधित नोटों को बदलने के लिए ले जा रहे थे। इन्होंने कानपुर जिले के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अरौल में रहने वाले कुछ परिचितों के नाम भी बताए हैं, इनकी मदद से इन नोटों को बदला जाना था। दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल कालेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा चेकिंग कर रहे थे।