फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जिलों के जुआरी यहां आते थे दांव लगाने, चर्चा में संरक्षण देने वालों के नाम, उठे ये भी सवाल

Sat, 29 Dec 2018 12:24 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा में बंद चल रही आटा मिल में शुक्रवार रात एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए 17 लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए युवक उन्नाव व आसपास के जनपदों के रहने वाले हैं। वह लक्जरी गाड़ियों से हसनगंज में जुआ खेलने आते थे। एसओजी ने फड़ से 85 हजार रुपये व दो लक्जरी गाड़ियां समेत पांच चार पहिया वाहन व पांच बाइक कब्जे में ली है। 
विज्ञापन



एसओजी को हसनगंज के रानीखेड़ा में बड़ी जुएं की फड़ संचालित होने की लगातार सूचना मिल रही थी। शुक्रवार रात फड़ पर बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने की सूचना पर एसओजी ने घेराबंदी की। इस दौरान मिल में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मिल के आसपास एक दर्जन से अधिक लक्जरी गाड़ियां खड़ी थी। अधिकतर लोग गाड़ियाें को मौके पर छोड़ भाग निकले। जबकि एसओजी टीम ने 17 लोगों को दबोच लिया।

 

पूछताछ में लोगों ने बताया कि फड़ का संचालन हसनगंज कस्बा निवासी गुड्डू सिंह करता है। मिल गुड्डू सिंह के भाई नीरज सिंह की है। एसओजी ने मिल से फड़ संचालक गुड्डू सिंह, बाराबंकी निवासी लाल बहादुर, संडीला हरदोई निवासी राजीव, पारा लखनऊ निवासी अविनाश निगम, उन्नाव शहर निवासी बृजकिशोर व दुलारे, काकोरी लखनऊ निवासी गुड्डू, हसनगंज निवासी मो आमिर, मलिहाबाद लखनऊ निवासी मुश्ताक, सलेमपुर पतेवरा हसनगंज निवासी प्रेम व कल्लू, बालागंज ठाकुरगंज लखनऊ निवासी आसीन जावेद, शहादतगंज लखनऊ निवासी जगदीश मौर्य, आजमपुर काकोरी लखनऊ निवासी रिजवान, माल लखनऊ निवासी ठाकुर प्रसाद, शहादतगंज लखनऊ निवासी एहतशाम व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि जुआं अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

 
विज्ञापन

हरदोई, लखनऊ व कानपुर से आते थे लोग

हसनगंज के रानीखेड़ा में चल रही जुएं की फड़ को लोकल पुलिस का संरक्षण प्राप्त था। नतीजतन यहां लखनऊ, कानपुर व हरदोई जनपद से भी लोग जुआं खेलने आते थे। एसओजी सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस का संरक्षण होने से आज तक यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जब एसओजी ने छापा मारा तो पोल खुल गई। जुआरियों को पकड़ने के बाद एसओजी उन्हें अजगैन थाने लिवा लाई थी। जहां आगे की कार्रवाई पूरी की गई। 

बंद आटा मिल में गैर जनपद के लोग जुआ खेलने आते थे। यहां हर रोज दस लाख रुपये से अधिक रुपये का दांव लगता था। हालांकि एसओजी फड़ से मात्र 85 हजार रुपये ही बरामद कर सकी। ऐसे में बरामदगी की रकम पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें