औरैया के फफूंद कस्बे के मुरादगंज तिराहे पर गुरुवार की देर शाम सीओ अजीतमल के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान दो कारों से एक लाख 67 हजार रुपये व पांच किलो चांदी पकड़ी गई। मौके पर ही पुलिस ने जांच टीम के अधिकारी को बुलाकर कार्यवाही की। रुपया व चांदी उनकी सुपुर्दगी में दे दी।
गुरुवार की देर शाम फफूंद के मुरादगंज तिराहे पर अजीतमल सीओ कमलेश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा, एसएसआई नन्हे लाल यादव पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान मुरादगंज की ओर से आ रही वैगन आर कार को पुलिस ने रोका। जिसकी तलाशी लेने पर कार में रखा एक लाख ग्यारह हजार सात सौ अस्सी रुपये व पांच किलो चांदी बरामद की।