आरोपी को पकड़ जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में पीएसी गेट नंबर दो के सामने स्थित मकान से पुलिस ने बुधवार रात शराब बनाने का कारखाना पकड़ा। मौके से मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया जबकि उसके चार साथी भाग निकले। मकान से शराब बनाने का केमिकल, रंग, बोतल पैक करने की मशीन समेत ढक्कन और होलोग्राम बरामद किए गए हैं।
आरोपियों में दो मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रात में पुलिस को पीएसी गेट नंबर दो के सामने स्थित मकान में शराब बनाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारकर मकान से सैफई के नवलपुरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र हरविलास को गिरफ्तार किया।