फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बड़ी कामयाबी, चालान दवा की डिलीवरी का पर जा रही थी 50 लाख की अंग्रेजी शराब

Mon, 01 Oct 2018 07:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने में रखी अंग्रेजी शराब की पेटियां  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से शराब तस्करी के कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। यूपी के कानपुर देहात में पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा रोड से एक ट्रक में लदी 50 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। दवा की डिलीवरी चालान पर शराब ले जाई जा रही थी। चालक ने पुलिस को वाहन में दवा होने जानकारी देने के साथ कागजात भी दिखाए। एसपी राधेश्याम ने बताया कि हरियाणा से शराब की तस्करी कर उसे शराब प्रतिबंधित प्रदेशों में बेचने का कारोबार चल रहा है। शराब लदे ट्रक जिले से होकर निकलने की जानकारी मिली थी, जिस पर डेरापुर सीओ तेजबहादुर व राजपुर पुलिस को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन



 

ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें हरियाणा की अंग्रेजी शराब थी

पुलिस गिरफ्त में आरोपी ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह हाईवे में खासबरा मोड़ के पास एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें बड़े पैमाने पर हरियाणा की अंग्रेजी शराब लदी थी। पुलिस ने ट्रक चालक मुच्छन तरविक्का अमृतसर पंजाब निवासी रवींद्र सिंह उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने  बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर रांची (झारखंड) जा रहा था। ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन के दौरान उसमें रॉयल स्टैग ब्रांड की बोतल की 50 पेटियां, अद्धा व क्वार्टर की 120 पेटियां, ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू ब्रांड का अद्दा 63 पेटियां, क्वार्टर की 77 पेटियां और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 29 पेटियां, क्वार्टर की 77 पेटियां कुल 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 

 
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए सीड्स एंड एग्रीकल्चर कंपनी दिल्ली के डिलीवरी चालन दिखाए

शराब लदा ट्रक  - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सीड्स एंड एग्रीकल्चर कंपनी दिल्ली के डिलीवरी चालन दिखाए और ट्रक में कीटनाशक दवाएं लदे होने की जानकारी दी। तिरपाल हटाकर छानबीन में शराब लदे होने का खुलासा हुआ। पकड़े गए ट्रक चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास से 10,170 रुपये व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें