फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, 20 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी मोड़ पर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। ट्रक में 20 गोवंशीय पशु भरे देख पुलिस ने मौक से चालक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक मालिक समेत चार भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण ने बुधवार को मुखिबर की सूचना पर दही चौकी मोड़ पर एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में 20 गोवंश भरे देख चालक औरैया जिला के अजीतमल थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी सगीर पुत्र भूरे व यहीं के बबलू व मो. इकरार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी दीपक व शिवम जायसवाल, तनवीर व ट्रक चालक का भाई ट्रक मालिक सगीर मौके से भाग निकले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि औरैया से पशुओं को लोदकर पश्चिम बंगाल कोलकाता जा रहे थे। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें