कानपुर। गुजैनी के प्राचीन शिव मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से दो गड्डी ताश, 83,270 रुपये नकद और 20 हजार रुपये का चेक भी बरामद हुआ। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर के पीछे खुले मैदान में छापा मारा गया। गुजैनी गांव निवासी अमर सिंह, मोनू सिंह, छोटू कश्यप उर्फ मनोज, गुड्डू सिंह, दिनेश, जीत सिंह, रमेश शाक्य और विष्णु चौहान, तात्याटोपेनगर निवासी हिमांशु मिश्रा और नौबस्ता की पुरानी बस्ती निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में एक एटीएम हैकर और एक पार्षद का पारिवारिक भाई भी बताया जा रहा है। (संवाद)