फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में मिला केसा से रिटायर्ड स्टेनो का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के कृष्णानगर गांधीग्राम में अनिल अवस्थी (66) का शव उन्हीं के घर में पड़ा मिला। खाना बनाने वाली महिला बृहस्पतिवार शाम घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उनका शव मिला। परिजन ने पुलिस को बताया कि अनिल केसा से स्टेनो पद से रिटायर्ड थे। पत्नी सरोज बेटी प्राची के साथ किदवईनगर में अपने मायके में रह रही हैं। बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें