यूपी के फतेहपुर जिले में चौडगरा स्थित इंडियन ऑयल की बरौनी कानपुर लाइन में तोड़कर तेल चोरी का प्रयास करने वाले गैंग के एक सदस्य को पकडने का पुलिस ने दावा किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भी भेज दिया गया।
चौडगरा पुल के पास शुक्रवार भोर थानेदार अरविंद सिंह गौर व एसएसआई प्रदीप कुमार यादव ने मैनपुरी जिले के किसनी थाना क्षेत्र के पुवायां निवासी रवि सिंह उर्फ रबिया सिंह को गिरफ्तार किया है। थानेदार ने बताया कि हरदौरपुर गांव के पास 18 मई को इंडियन ऑयल पाइप लाइन तोड़कर चोरी करने का प्रयास हुआ था। मामले की जांच के दौरान मैनपुरी जिले के आरोपी का नाम सामने आया।