फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2020 10:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रविवार देर रात को पुलिस ने मुठभेड़ में 25,000 के दो इनामी बदमाशों के गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लूट हत्या जैसे जघन्य अपराधों में वांछित थे। रविवार देर रात दोनों अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर मुठभेड़ के दौरान की कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


घटना पहाड़ी थाना के रमयापुर गांव के पास की है। बदमाशों के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टा हुआ ट्रैक्टर एवं ट्राली बरामद की है। दोनों बदमाशों की पहचान शिवचरण उर्फ होंडा और अर्जुन रैदास के रूप में हुई है। 

दोनों ने करीब 8 वर्ष पूर्व ग्राम तौरा के पास जय कुमार केसरवानी पुत्र गणपत केसरवानी निवासी इलाहाबाद की चित्रकूट में  सिर में हथौड़ा मार मार कर निर्मम हत्या की थी। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली लूट ले गए थे तभी से लगातार फरार चल रहे थे जिन पर 25 -25हजार रू का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें