यूपी के कानपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एडीजी की सर्विलांस टीम ने दो हैकरों को पकड़ा है। ये हैकर बिहार और मध्य प्रदेश में एटीएम हैकिंग कर बैंकों को ठग चुके हैं। दोनों के पास से करीब 19 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
श्यामनगर निवासी अजय व मनीष कुमार को एडीजी सर्विलांस टीम ने पकड़ा है। पूछताछ में दोनों के हैकर होने की बात सामने आई है। ये दोनों एटीएम का पैनल खोलकर रुपये निकालते थे। दोनों पर कानपुर शहर के साथ ही मध्य प्रदेश व बिहार में हैकिंग कर बैंकों को चूना लगाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि दोनों तकरीबन एक साल से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों के पकड़े जाने के बाद अभी कई और खुलासे होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी है।