फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 10 युवकों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को 10 युवकों को पूछताछ के लिए उठाया। पीड़िता को पांच युवक एक जुलाई को अपहरण कर फर्रुखाबाद लेकर गए थे। वहां किशोरी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


रतनपुर निवासी युवक की चाय-पकौड़ी की दुकान है। उनकी 13 वर्षीय बेटी एक जुलाई की सुबह घर से लापता हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए इलाकाई युवक पर बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया था। हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को गुरुवार को ढूंढ लिया था। पनकी पुलिस ने बताया कि किशोरी मंदिर में भीख मांग रही थी। किशोरी ने इलाकाई युवक और उसके चार साथियों पर अपहरण कर फर्रुखाबाद ले जाकर नशे की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही किशोरी ने जेवरात छीनने की बात कही थी। एसीपी पनकी शेखर ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें