फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के पास निर्माण बंद, न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन
निर्माण स्थल के पास तैनात पुलिस बल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/मूसानगर। कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण का आरोप लगाकर दंपति समेत छह बच्चों संग आत्मदाह करने की कोशिश के मामले में शुक्रवार को सपा नेता उसके घर पहुंचे। परिजनों से बातकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। मौके पर सीओ व कई थानों के फोर्स के साथ डेरा डाले रहे। इधर, आत्मदाह की कोशिश में झुलसे दंपति और बच्चों को उर्सला कानपुर से एसजीपीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन

मूसानगर बांगर में मुक्तादेवी मंदिर संपर्क मार्ग के प्रवेेश द्वार के पास कब्रिस्तान की भूमि के पास भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी दुकानों का निर्माण करा रहे थे। रातदिन निर्माण कार्य चल रहा था जबकि, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर गुलफान ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की थी। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो उसने पत्नी पत्नी अजमेरुन व बेटी मैहजबी (13), मसीहा (12), मोहिना (9), चांदतारा (7), सितारा (5) बेटा मोहम्मद अतीक (11) बच्चों पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। आग से सभी झुलस गए थे साथ ही उन्हें बचाने में थाने का चालक सत्येंद्र झुलस गया था। सभी का कानपुर उर्सला में इलाज चल रहा है। घटना के बाद निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। ऐतिहात के तौर पर गजनेर, देवराहट, सट्टी आदि थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया है।
शुक्रवार सुबह सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार भी पहुंच गए। वह रात तक डेरा डाले रहे। वहां आने जाने वालों पर पुलिस की नजर है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, पूर्व विधायक केके सचान, मिथलेश कटियार, नसीरुद्दीन, विजय सचान, नरेंद्र पाल सिंह ने पहुंचकर पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें मदद का भरोसा दिया। सपाइयों में मामले में न्यायिक जांच कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि सुबह उर्सला जाकर परिवार से मिले थे। बच्चों की हालत खराब है। कहा कि मामले की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें