डेरापुर में विवेचनाओं की समीक्षा करते एएसपी अनूप कुमार।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। रविवार को एएसपी ने डेरापुर थाने में सर्किल के तीन थानों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को जांच पूरी करने के निर्देश दिए।
डेरापुर थाने पहुंचे एएसपी अनूप कुमार ने सीओ की मौजूदगी में सर्किल के डेरापुर, मंगलपुर व बरौर थानों में अपराध व विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाय। लोग न्याय की आस में थाने पर अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराएं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि शादी समारोह में शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराएं। इसके बाद एएसपी ने थाना कार्यालय में रजिस्टरों को जांचा और उनका ठीक तरह से रखरखाव करने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों की नियमित रूप से सफाई करने को कहा। इस मौके पर सीओ आशापाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक डेरापुर समीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बरौर विक्रम सिंह, मंगलपुर एसएसआई विष्णुकांत तिवारी, संदलपुर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल, धर्मेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कांधी जीतमल सहित अन्य एसआई व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।