फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में डेरापुर एसओ निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
police - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
कानपुर देहात/डेरापुर। भट्ठा संचालक से अवैध वसूली करने व परेशान करने पर डेरापुर थाना प्रभारी को एसपी अनुराग वत्स ने निलंबित कर दिया है। भट्ठा संचालक ने उन पर मिट्टी से भरे दो डंपर और जेसीबी छोड़ने के लिए 70 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि वह ईंट पथाई के लिए मिट्टी ढोने पर दस हजार रुपये हर माह लेते थे। जांच में आरोप सही मिलने पर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया। भट्ठा संचालक की तहरीर पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रसधान निवासी संजय कुमार गुप्ता का लाड़पुर पैठ गांव में ईंट भट्ठा है। 26 मई को संजय ने एसपी अनुराग वत्स को प्रार्थना पत्र देकर डेरापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव की शिकायत की थी। आरोप था कि ईंट पथाई के लिए मिट्टी ढोने पर एसओ दस हजार रुपये हर महीने लेते थे। इसके बावजूद 23 मई को मिट्टी से भरे दो डंपर व जेसीबी पकड़ कर थाने ले गए। बाद में 70 हजार रुपये लेकर छोड़ा। भट्ठा संचालक ने एसओ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
मामले की जांच एसपी ने एएसपी अनूप कुमार को दी थी। एएसपी ने शुक्रवार शाम जांच रिपोर्ट एसपी को दी। इसके बाद एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि भट्ठा संचालक की तहरीर के अनुसार इंस्पेक्टर नीरज कुमार यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डेरापुर थाने का प्रभार कोरोना सेल प्रभारी शशिभूषण मिश्रा को दिया गया है।
विज्ञापन

सिपाही निलंबित, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
कानपुर देहात। एसपी ने शनिवार को झींझक चौकी के एक सिपाही को पीड़ित से तीन हजार रुपये लेने में निलंबित कर दिया। चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। झींझक चौकी में तैनात सिपाही सर्वजीत यादव पर एक पीड़ित ने तीन हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसपी अनुराग वत्स ने सर्वजीत को निलंबित कर दिया है। लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। अकबरपुर कोतवाली की लालपुर चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय को झींझक में तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि सिपाही पर लेनदेन के आरोप हैं। निलंबित करने के साथ जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें