फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर में आने वाले छोटा लखनपुर में सीवर लाइन के ऊपर बन रहे एक मकान की शिकायत करना राजबहादुर सिंह को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर ही रंगदारी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी। मामले में सीपी ने एसीपी कल्याणपुर को जांच सौंपी हैं। राजबहादुर ने अधिकारी को बताया कि उन्होंने इलाके में अवैध रूप से निर्माण किए जाने की शिकायत नगर आयुक्त और केडीए अधिकारियों से की थी। मामले में नगर निगम ने जांच कर निर्माण रुकवा दिया था। आरोप है कि रावतपुर पुलिस ने आरोपी की तहरीर पर 11 मई को घर की महिलाओं, भतीजे और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सुधांशु का आरोप है कि राज बहादुर 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें